दवा विक्रेता संघ चुनाव में परिवर्तन पैनल की बड़ी जीत, 7 में से 6 पदों पर किया कब्जा,

BHUPENDRA SINHA

June 1, 2026

गरियाबंद :- जिला दवा विक्रेता संघ के वर्ष 2026-29 के लिए संपन्न हुए चुनाव में परिवर्तन पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 6 पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में परिवर्तन पैनल के अश्वनी सिंह ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार मिश्रा को 22 मतों के अंतर से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर अश्वनी सिंह ठाकुर को 143 मत प्राप्त हुए, जबकि अरुण कुमार मिश्रा को 121 मत मिले।

कुल 264 मतदाताओं वाले इस चुनाव में परिवर्तन पैनल को व्यापक समर्थन मिला। सचिव पद पर अनिल चंद्राकर, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद पर गुहाराम सोनकर, संगठन सचिव पद पर रुद्र देव वर्मा तथा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) पद पर चेतन मेघवानी विजयी घोषित किए गए।

वहीं सह सचिव पद पर एकता पैनल के ललित साहू ने जीत दर्ज कर अपनी पैनल की एकमात्र सीट बचाने में सफलता हासिल की।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया। विजयी उम्मीदवारों ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए दवा विक्रेताओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प जताया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment