शून्य ब्याज ऋण से खरीफ खेती में बलौदाबाजार के किसानों को मिल रहा संबल

BIRENDRA KUMAR SEN

May 26, 2026

शून्य ब्याज ऋण से खरीफ खेती में बलौदाबाजार के किसानों को मिल रहा संबल

अब तक जिले के 49 हजार से अधिक किसानों को ₹262 करोड़ से ज्यादा का ऋण वितरित

बलौदाबाजार, 26 मई 2026

राज्य शासन की शून्य ब्याज योजना खरीफ खेती के इस सीजन में किसानों के लिए बड़ी संबल बनकर उभर रही है। जिले के किसान सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से बिना किसी ब्याज के ऋण राशि प्राप्त कर रहे हैं। इस राशि का उपयोग खरीफ फसलों के लिए खाद, बीज की खरीदी और अन्य कृषि कार्यों में किया जा रहा है।

​कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि केसीसी (KCC) के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को इस शून्य ब्याज ऋण योजना का लाभ दिया जाए, ताकि खेती-किसानी में उन्हें किसी तरह की वित्तीय परेशानी न हो।

​सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए बलौदाबाजार जिले में कुल 56,981 किसानों को ₹515 करोड़ की राशि शून्य ब्याज पर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के मुकाबले विभाग ने अब तक बेहतरीन प्रगति करते हुए 49,492 किसानों को ₹262 करोड़ 77 लाख का ऋण वितरित भी कर दिया है। गौरतलब है कि बीते वर्ष जिले को ₹470 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य मिला था, जिसमें इस साल बढ़ोतरी की गई है।

​समितियों में किसानों की सुविधा के लिए खाद और उन्नत बीजों का भंडारण और वितरण तेजी से किया जा रहा है, जिसके आंकड़े निम्नलिखित हैं:

कृषि सामग्री

कुल लक्ष्य

अब तक भंडारण

किसानों को वितरण

समितियों में शेष स्टॉक

उर्वरक (खाद)

58,350 मीट्रिक टन

24,299 मीट्रिक टन

4,102 मीट्रिक टन

20,197 मीट्रिक टन

उन्नत बीज

32,690 क्विंटल

6,593 क्विंटल

अधिकारियों को निर्देश: कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि मानसून के आगमन से पहले समितियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को ऐन वक्त पर भटकना न पड़े। ऋण की प्रक्रिया को भी सरल और सुलभ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment