पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 05 महिलाएं भी शामिल

BIRENDRA KUMAR SEN

May 16, 2026

पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 05 महिलाएं भी शामिल

पलारी:

ग्राम गातापार में घर के भीतर घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 6 आरोपियों को पलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। यह पूरा विवाद तालाब फोड़ने और उसके कारण मछलियों के बह जाने की बात को लेकर हुआ था।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गातापार निवासी प्रार्थिया राजकुमारी वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 को आरोपी सदेशन चंदेल, प्रभा चंदेल और अन्य लोग जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों का आरोप था कि 19 अप्रैल को बिना पूछे तालाब को फोड़ दिया गया, जिससे उसकी सारी मछलियां बह गईं। इसी बात को लेकर विवाद करते हुए आरोपियों ने प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से जमकर मारपीट की। इस हमले में प्रार्थिया के गाल, चेहरे और कोहनी पर गंभीर चोटें आई थीं।

​प्रार्थिया की शिकायत पर पलारी थाना में अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 333, 190 और 191(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों व ग्रामीणों से पूछताछ की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मामले में संलिप्त सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

​पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. सदेशन चंदेल (36 वर्ष) – ग्राम गातापार, पलारी
  2. बबीता चंदेल (33 वर्ष) – ग्राम गातापार, पलारी
  3. अनुसूईया चंदेल (32 वर्ष) – ग्राम गातापार, पलारी
  4. प्रभा चंदेल (30 वर्ष) – ग्राम गातापार, पलारी
  5. सीमा बंजारे (40 वर्ष) – ग्राम गातापार, पलारी
  6. शशि चंदेल (28 वर्ष) – ग्राम गातापार, पलारी

​पलारी पुलिस द्वारा आज दिनांक 16 मई 2026 को सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment