बरेकेल कला में डेवढ़ी पार देशहा सेन समाज का त्रैमासिक अधिवेशन संपन्न
महासमुंद/बरेकेल कला: ग्राम बरेकेल कला में आज डेवढ़ी पार देशहा सेन समाज का त्रैमासिक अधिवेशन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव श्री हनुमान जी एवं संत शिरोमणि सेन जी महाराज के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अधिवेशन के दौरान सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने ‘समाज हित सर्वोपरि’ के संकल्प के साथ सामाजिक सुधार हेतु अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक एवं सलाहकार श्री माखन सेन, घनश्याम सेन, रामकुमार सेन, तथा महासभा सिरपुर के अध्यक्ष गोविंद सेन, सचिव शेषनारायण सेन, कोषाध्यक्ष लोमन सेन एवं उपाध्यक्ष तोषण सेन उपस्थित रहे।
साथ ही समाज के सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी नरेंद्र सेन, भूपेंद्र सेन, विरेन्द्र सेन, संतोष सेन, बुंदराम सेन, हीरालाल सेन, जयसिंग सेन, कार्तिक राम सेन, जयप्रकाश सेन और रामकुमार सेन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस त्रैमासिक बैठक में महासभा राजिम, छुरा राज एवं शुवरमाल परिक्षेत्र से भी सामाजिक पदाधिकारी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। अतिथियों ने डेवढ़ी पार समाज के इस आयोजन की सराहना की और आपसी समन्वय से समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही।
“संगठन में ही शक्ति है और सामाजिक चर्चाओं के माध्यम से ही हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।”