CM हाउस में चमका पलारी का गौरव: सरस्वती शिशु मंदिर के जिज्ञासु वर्मा ने बढ़ाया मान

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 11, 2026

पलारी ।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2026 के टॉपर्स विद्यार्थियों ने राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. पलारी के प्रतिभाशाली छात्र जिज्ञासु वर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। समूह छायाचित्र में वे पहली पंक्ति में बाईं ओर से पहले स्थान पर दिखाई दे रहे हैं।

लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों और संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए पहचान बना चुका सरस्वती शिशु मंदिर पलारी एक बार फिर जिले में चर्चा का विषय बना है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कृति और नैतिक मूल्यों में भी निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं आचार्य परिवार ने जिज्ञासु वर्मा की उपलब्धि को पूरे पलारी क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।

मुख्यमंत्री जी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा भविष्य में प्रदेश की नई पहचान बनेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment