सुशासन शिविर में मेडिकल मोबाइल यूनिट की तैनाती से ग्रामीणों को मिली निःशुल्क जांच व इलाज

TEJASWI NATH SONI

May 11, 2026

अब मरीजों को पैकेट में दी जाएगी दवाई

बलौदाबाजार, 11 मई 2026। विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार एवं औराई में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विकासखंड कसडोल अंतर्गत आयोजित प्रथम समाधान शिविर मोहतरा (क) में तैनात किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने एमएमयू के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं दवाइयों का लाभ लिया।

🚑 कलेक्टर ने लिया मेडिकल यूनिट का जायजा

कलेक्टर श्री शर्मा ने शिविर स्थल पर लगाए गए मोबाइल मेडिकल यूनिट कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्टाफ से ओपीडी संख्या, जांच सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपचार के लिए पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

👵 बुजुर्ग महिला की सलाह पर लिया गया निर्णय

ग्राम चांटीडीह निवासी लगभग 65 वर्षीय रामबाई ने बताया कि मोबाइल यूनिट में निःशुल्क जांच, इलाज और दवाइयां मिल रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि दवाइयों को हाथ में देने के बजाय पैकेट या लिफाफे में दिया जाए ताकि दवाइयां गिरने का डर न रहे।

ग्रामीण महिला की इस बात को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि अब से मरीजों को दवाइयां पैकेट में उपलब्ध कराई जाएं।

🪜 वाहन में चढ़ने के लिए सीढ़ी लगाने के निर्देश

कलेक्टर ने बुजुर्ग एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट में चढ़ने के लिए छोटी सीढ़ी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment