पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, छुरा में जश्न का माहौल,

BHUPENDRA SINHA

May 5, 2026

कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

छुरा/गरियाबंद:- देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी—में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए की उल्लेखनीय जीत के बाद छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

भाजपा की इस जीत को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखा गया। जैसे ही चुनाव परिणामों की पुष्टि हुई, छुरा नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। युवाओं से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक माना जा रहा है, जहां पार्टी ने पहली बार सत्ता के करीब पहुंचकर नई राजनीतिक जमीन तैयार की है। वहीं असम में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत होने का संकेत दिया है। पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की दिशा में स्पष्ट जनादेश मिला है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम है। उन्होंने इसे “विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत” बताया।

छुरा नगर में देर शाम तक जश्न का सिलसिला जारी रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी साझा की। इस जीत को लेकर पार्टी समर्थकों में आने वाले चुनावों के लिए भी नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment