एडवांटा एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पहल स्वामी आत्मानंद स्कूल में आरओ प्लांट, 700+ विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल

SARJU PRASAD SAHU

May 1, 2026

कोरिया। जिले के शासकीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए Advanta Enterprises Limited (यूपीएल समूह) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, खरवत बैकुंठपुर में आरओ वाटर प्लांट स्थापित किया। इस सुविधा का विधिवत उद्घाटन एक गरिमामय कार्यक्रम में किया गया।

आरओ प्लांट स्थापित होने से विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 700 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को अब शुद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। लंबे समय से स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में यह पहल उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

कार्यक्रम में कोरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। इस प्रकार की CSR पहलें विद्यार्थियों के जीवन स्तर को सुधारने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देती हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, कंपनी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आरओ प्लांट का उद्घाटन किया और परिसर का निरीक्षण भी किया।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि UPL Limited समूह सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयासों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल के लिए कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे स्वस्थ वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस अवसर पर वंदना राजवाड़े (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), नमिता शिवहरे (नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर), राकेश सिंह (उपाध्यक्ष नगर पालिका चरचा), गणेश राजवाड़े (मंडी अध्यक्ष बैकुंठपुर), अशोक शर्मा (जोनल मैनेजर, एडवांटा), मनीष राज (रीजनल मैनेजर, एडवांटा), देव सुधाकर पांडे (टीटी मैनेजर), विद्यालय प्राचार्य राधेश्याम गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment