‘समाधान सेल’ की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खपराडीह में अवैध शराब बेचते कोचिया गिरफ्तार
भाटापारा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में संचालित महत्वाकांक्षी योजना ‘समाधान सेल’ अपराधियों की धरपकड़ में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसी कड़ी में भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने समाधान सेल से प्राप्त एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को समाधान सेल के हेल्पलाइन नंबर पर ग्राम खपराडीह में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक हेतु भाटापारा ग्रामीण पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने सुरेश कुमार चतुर्वेदी (41 वर्ष), निवासी ग्राम आलेसुर को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी मसाला शराब बरामद की है, जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹4,000 आंका गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, शिकायत या सूचना साझा करने के लिए ‘समाधान सेल’ के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 का उपयोग करें। व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दी गई सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में लगातार सफलता मिल रही है।