जोगीदादर में श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह, मोक्ष कुमार प्रधान ने लिया आशीर्वाद

SARJU PRASAD SAHU

April 24, 2026

महासमुंद / बसना। ग्राम जोगीदादर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बसना विधानसभा के जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कथा स्थल पहुँचकर भगवान श्रीकृष्ण की कथा का श्रवण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

प्रधान का आयोजकों व ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति से स्वागत किया। उन्होंने व्यासपीठ पर कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के साथ भक्तिरस में डूबे रहे।

इस मौके पर प्रधान ने कहा कि भागवत कथा समाज को सत्य, प्रेम और करुणा का संदेश देती है। युवाओं से भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और नैतिक मूल्य अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इन आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का माध्यम बताया।

कथा के दौरान आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में महिलाएँ, बुजुर्ग और युवा पहुँचे। भजन-कीर्तन, प्रसादी वितरण और धार्मिक कार्यक्रम कथा समापन तक जारी रहेंगे। आयोजकों ने मोक्ष कुमार प्रधान के आगमन को आयोजन की गरिमा बढ़ाने वाला बताया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment