युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ पुलिस में 2,000 और केंद्र में 40,000 पदों पर भर्ती की संभावना

BIRENDRA KUMAR SEN

April 23, 2026

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ पुलिस में 2,000 और केंद्र में 40,000 पदों पर भर्ती की संभावना

चांपा / कोरबा। देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए आने वाला समय बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। ‘संकल्प’ और ‘सेन संगवारी’ संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाइन कैरियर काउंसलिंग के दूसरे सत्र में डीएसपी ओमप्रकाश सेन ने युवाओं को उत्साहित करते हुए बताया कि आगामी समय में छत्तीसगढ़ पुलिस में लगभग 2,000 और केंद्रीय स्तर पर करीब 40,000 पदों पर बंपर भर्तियां आने की प्रबल संभावना है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएसपी श्री ओमप्रकाश सेन ने युवाओं को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि सेना और पुलिस भर्ती के लिए केवल इच्छा शक्ति ही काफी नहीं है, बल्कि “सीने में आग” और स्टेप-बाय-स्टेप तैयारी अनिवार्य है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की बारीकियों को समझाते हुए बताया:

  • विविध अवसर: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में कांस्टेबल, जीडी, ड्राइवर और ट्रेड्समैन जैसे पदों से करियर शुरू किया जा सकता है।

  • अधिकारी स्तर की भर्ती: राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से उप निरीक्षक (SI) व डीएसपी, और यूपीएससी (UPSC) के जरिए असिस्टेंट कमांडेंट बनकर देश की सेवा की जा सकती है।

  • सेना व अग्निवीर: 10वीं और 12वीं के बाद सेना, नेवी और एयरफोर्स में तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर करियर बनाने के बेहतरीन अवसर मौजूद हैं।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जेसीओ (JCO) श्री संतोष कुमार वर्मा ने भी युवाओं को सटीक तैयारी के गुर सिखाए। बलौदाबाजार की किरण सेन द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट न होने पर ही मानसिक अशांति होती है। तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन सफलता के लिए आवश्यक है।

सेन संगवारी के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद सेन ने बताया कि यह संयुक्त अभियान विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ अंचल के बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीतपाल सिंह सेन द्वारा किया गया।

अंत में संकल्प के प्रदेश संयोजक लोकनाथ सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया और युवाओं को आगामी 25 अप्रैल को होने वाले अगले सत्र के लिए आमंत्रित किया। इस ऑनलाइन सत्र में राजनांदगांव से बलराम श्रीवास, खैरागढ़ से तुलेश्वर सेन सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़े रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment