रायगढ़: शादी का झांसा देकर 3 महीने तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी बादल सारथी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

April 23, 2026

 

रायगढ़: शादी का झांसा देकर 3 महीने तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी बादल सारथी गिरफ्तार

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वह अप्रैल 2025 में काम के सिलसिले में दिल्ली गई थी। वहां से वापस रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी बादल सारथी (20 वर्ष) से हुई। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसे करीब 3 महीने तक अपने घर में पत्नी की तरह रखा। इस दौरान वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

​जब भी पीड़िता शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करने लगता था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। घर से निकालने के बाद भी आरोपी उसका शोषण करता रहा और अंत में शादी करने से साफ इंकार कर फरार हो गया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला थाना की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बादल सारथी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी का कड़ा संदेश:

“महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित और सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।”

  • आरोपी: बादल सारथी (20 वर्ष), निवासी रायगढ़।
  • कार्रवाई: महिला थाना रायगढ़ द्वारा गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड।
  • धाराएं: संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment