जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा, विकास संभव नहीं — सांसद जांगड़े

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ कनौजे धोबी समाज का वार्षिक उपमहाअधिवेशन ग्राम कोसमंदा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े रहे, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष झड़ीराम कन्नौजे ने की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रजककार विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत गाडगे जी महाराज एवं भगवान लक्ष्मी नारायण के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात समाज द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा, तब तक उसका समुचित विकास संभव नहीं है।” उन्होंने समाज प्रमुखों की मांग पर भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए उसका संगठित होना आवश्यक है। वहीं योगेश चंद्राकर ने धोबी समाज को मेहनतकश बताते हुए कहा कि समाज अपनी मेहनत के दम पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने केंद्रीय अध्यक्ष झड़ीराम कन्नौजे के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि समाज विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक ने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष झड़ीराम कन्नौजे ने शासन-प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने समाज के पारंपरिक कार्यों को धोबी समाज को ही प्राथमिकता देने की मांग उठाई।इस अवसर पर केंद्रीय संरक्षक विजय कन्नौजे, सचिव भुवन कन्नौजे, कोषाध्यक्ष बृजलाल कन्नौजे, स्वास्थ्य सचिव राजाराम कन्नौजे, संगठन मंत्री जगदीश कन्नौजे सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment