बसना। विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड-बसना, बजरंग दल एवं मातृशक्ति द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित विभाग मंत्री सौरभ अग्रवाल ने बौद्धिक सत्र में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व को बताते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद से विद्या पटेल, अरुण प्रधान, भूपेंद्र शर्मा, बद्री पुरोहित, ध्रुव बारीक, छंदाचरण बारीक, सागर चंद पटेल, विष्णु धृतलहरे, सविता बर्मन, अनुसुइया, अंजली पटेल, ललिता सिदार, बिमला दास, राजेंद्र दास, उत्तर साव एवं अन्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड सह मंत्री प्रेम भोई ने किया। कार्यक्रम की पूरी जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता ने दी।