
रिपोर्टर टेकराम कोसले
ग्राम कुम्हारी के सतनामी मोहल्ला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर समाज की होनहार बेटी मनीषा नवरत्न, पिता शिवचरण नवरत्न, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मनीषा ने सत्र 2024-25 में गवर्नमेंट हाई स्कूल कुम्हारी में अध्ययन करते हुए समाज में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर समाज की ओर से ₹500 तथा प्रदीप कुमार नवरत्न ( शिक्षक) केद्वारा ₹1000 की राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष शिवराम नवरत्न, सचिव रामखिलावन नवरत्न, प्रदीप नवरत्न, (शिक्षक) शंकर लाल नवरत्न, कैलाश नवरत्न, तिरिथराम नवरत्न, फुलेश नवरत्न, टेकराम कोसले (जिलाध्यक्ष, बलौदाबाजार, बहुजन सशक्ति संघ छत्तीसगढ़), महेंद्र सिंह नवरत्न सहित सतनामी समाज के अनेक प्रमुख जन उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा को जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।