कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 6 अधिकारियों के तबादले, व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

SARJU PRASAD SAHU

April 11, 2026

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर 6 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को बिना देरी किए अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रीति उप्पल और आस्था शर्मा को उरगा थाना से स्थानांतरित कर सिविल लाइन रामपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक विनोद सिंह को जांजगीर से हटाकर रजगामार चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर लक्ष्मण खुटे को जांजगीर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में राजेश तिवारी को उरगा से पुलिस सहायता केंद्र भेजा गया है, जबकि नवीन पटेल को रामपुर से उरगा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं भीमसेन यादव को पुलिस सहायता केंद्र से कोतवाली थाना में नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट लाने, कार्यप्रणाली में तेजी और सुधार सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि इस बदलाव से पुलिसिंग में प्रभावशीलता बढ़ेगी और आमजन को बेहतर सुरक्षा का माहौल मिलेगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment