बाइसगंवा में बाबा साहब की जयंती पर ऐतिहासिक आयोजन, आज होगा प्रतिमा अनावरण

SARJU PRASAD SAHU

April 9, 2026

कोरबा। जिले के बाइसगंवा मुख्यालय छुइहापारा (कोरबी) में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता सांसद ज्योत्सना महंत करेंगी। इसके अलावा पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जांजगीर विधायक व्यास कश्यप और अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी शामिल होंगे।

आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे “नवा बिहान सुन मितान” लोक कला मंच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होगी। अतिथियों का आगमन 3 बजे निर्धारित है, जबकि प्रतिमा का अनावरण शाम 4 बजे किया जाएगा।

सर्व समाज बाइसगंवा धाम द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment