अखंड ब्राह्मण समाज पलारी ने जिला बलौदा बाजार,कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात, परशुराम प्रकाट्य उत्सव , कार्यक्रम आयोजन का दिया आमंत्रण ।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 8, 2026

पलारी-
अखंड ब्राह्मण समाज पलारी के पदाधिकारियों ने आगामी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 19 अप्रैल एवं 24 अप्रैल को प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा तथा धार्मिक आयोजनों में शामिल होने हेतु कलेक्टर को आमंत्रित किया।
समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, पूजन-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भी भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर समाज प्रमुख महिला प्रकोष्ठ यशप्रभा पांडेय,शीला शुक्ला, प्रीती झा, फाल्गुनी मिश्रा, स्वाती त्रिपाठी, गजेश्वरी तिवारी , समाज प्रमुख उमाशंकर मिश्रा, राहुल पांडे ,मुकेश झा, विनय शर्मा, यशवंत तिवारी, राजेश शर्मा, थानेश्वर प्रसाद मिश्रा, ऋषभ चौबे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment