समाधान सेल की सूचना पर पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पलारी | अवैध गतिविधियों और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा शुरू की गई “समाधान सेल” योजना रंग लाने लगी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित इस हेल्पलाइन नंबर पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर पलारी पुलिस ने ग्राम संडी में घेराबंदी कर एक शराब कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 02.04.2026 को समाधान सेल के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम संडी-जर्वे रोड नहर के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पलारी की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की, जहाँ आरोपी बलवंत कन्नौजे (51 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की हैं:
- देशी मसाला शराब: 32 पाव (कुल मूल्य ₹3200)
- बिक्री रकम: ₹150 नगद
पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
“समाधान सेल” से मिल रही सफलता
जिले में आमजनों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए शुरू किए गए समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के माध्यम से पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ में लगातार कामयाबी मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शिकायत की जानकारी इस नंबर पर व्हाट्सएप या कॉल के जरिए बेझिझक साझा