कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

March 31, 2026

कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

कसडोल | पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस ने अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 13 लोगों को रंगे हाथों पकड़कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है।

​थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा 30 मार्च 2026 को नगर के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आमजन के लिए असुविधा पैदा कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश दी और कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में कसडोल नगर सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं:

  • कसडोल नगर: शत्रुहन ध्रुव (40), रमेश कुमार साहू (38), मनोज कुमार साहू (46), संतोष कुमार साहू (53)।
  • ग्राम हटौद: पीताम्बर पैकरा (30), जय कुमार पटेल (30)।
  • ग्राम चरौदा: कांशी वर्मा (35), मनीष गायकवाड़ (22)।
  • अन्य ग्राम: जनक राम केंवट (बोरसी), देव कुमार पारधी (टेमरी), तरूण कुमार साहू (सिंघारी), खूबचंद रजक (सिरियाडीह) और हरिहर प्रसाद कैवर्त (सेमरिया)।

​थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment