मुख्यमंत्री का बलौदाबाजार आगमन, हेलीपेड पर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत

TEKRAM KOSLE

March 25, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बलौदाबाजार, 25 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज बलौदाबाजार आगमन पर पूरे जिले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही हेलीपेड परिसर में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी समय से पहले पहुंचकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उपस्थित रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा, उपस्थित जनसमूह ने तालियों और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान हेलीपेड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। आगमन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे कार्यक्रम में गरिमा और उत्सव का माहौल दिखाई दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जिले की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भी अवगत कराया और विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है और हर जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग हेलीपेड के आसपास एकत्र होकर अपने लोकप्रिय नेता के दर्शन के लिए उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment