जांजगीर-चांपा: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

BIRENDRA KUMAR SEN

March 24, 2026

जांजगीर-चांपा: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

पामगढ़ | जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही इसमें एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग) को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

​मामला 23 मार्च 2026 का है। प्रार्थिया दिलेश्वरी यादव ने पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 10:00 बजे जब उनका परिवार घर पर था, तब गांव के ही कुछ युवक घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। जब प्रार्थिया के जेठ गुलशन श्रीवास ने उन्हें मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए।

​शुरुआती विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे बेल्ट, ईंट और डंडों से लैस होकर वापस आए। आरोपियों ने जबरन घर का दरवाजा धकेला और अंदर घुसकर हिमांशु श्रीवास और गुलशन श्रीवास के साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने घर में लगे CCTV कैमरों को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

  1. शैलेंद्र साहू (36 वर्ष) – निवासी व्यासनगर
  2. राजकुमार धीवर (26 वर्ष) – निवासी व्यासनगर
  3. अमन सारथी उर्फ गब्बर (18 वर्ष) – निवासी मुलमुला
  4. अंशु पटेल (18 वर्ष) – निवासी व्यासनगर
  5. 01 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक

​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (296, 351(2), 115(2), 191(3), 333, 324(2)) के तहत अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज किया गया।

​थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment