
रिपोर्टर टेकराम कोसले
बांधाखार क्षेत्र के होनहार छात्र देवकुमार पटेल ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
पिता महत्तर राम पटेल के पुत्र देवकुमार ने 92.50 अंक अर्जित करते हुए जिले में 10वीं रैंक प्राप्त की। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
ग्रामीण परिवेश से आने वाले देवकुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।
देवकुमार भारतीय विद्या मंदिर स्कूल, बांधाखार के छात्र हैं। उनकी सफलता में उनके माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने उन्हें सही दिशा दिखाते हुए इस मुकाम तक पहुंचाया।
इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने देवकुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए गर्व व्यक्त किया है।