
रिपोर्टर टेकराम कोसले
महासमुंद। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ महासमुंद के नेतृत्व में यूपीएससी की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बने संजय डहरिया का बरभाठा प्रवास के दौरान झलप में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ज्ञात हो कि महासमुंद जिले के बेलटुकरी निवासी संजय डहरिया का यूपीएससी 2025 में आईएएस पद के लिए चयन हुआ है। उनका जीवन प्रारंभ से ही संघर्षों से भरा रहा है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बैंककर्मी और शिक्षक जैसे पदों को भी छोड़ा तथा इस दौरान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दी।
युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक ने संजय डहरिया के संघर्ष और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संजय डहरिया समाज का गौरव हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष समाज के युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा।
इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अठगंवा अध्यक्ष भागीरथी मारकंडे, जिला सहसचिव भोजनाथ मधुकर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुमारी भास्कर, किशन कोसरिया, डॉ. विजय चतुर्वेदी, रूपेश प्रभाकर, प्रज्ञा टंडन, आत्माराम, संतराम भास्कर, टिकेश्वर प्रभाकर, सुरेश प्रभाकर, धनीराम जांगड़े, पूरन मारकंडे, धर्मेंद्र मलहरे, धनेश्वर भास्कर, ओंकार, संजय मन्नाड़े, राकेश, सुनील, भूपेंद्र, सागर, वाले बंजारे, प्रमोद, मिथलेश, शिवम, अमन, शैलेन्द्र, पंकज, हुसैन, साहिल किशन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।