पाली–बाकीमोंगरा में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती पर जोर महंगाई, गैस कीमत, बिजली बिल व अफीम खेती जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

TEKRAM KOSLE

March 16, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कोरबा ()। जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली–तानाखार और बाकीमोंगरा ब्लॉक में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय मंडल एवं सेक्टर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एस. जरिता लैतफलांग मुख्य रूप से शामिल हुईं।
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ गांव-गांव जाकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, बढ़े हुए बिजली बिल और कथित अफीम खेती जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार को घेरा गया।
पूर्व विधायक पुरषोत्तम कंवर और मोहित केरकेट्टा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती से जनता की आवाज उठाती रहेगी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री संतोषी पाटले, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभा सिंह तंवर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) कुसुम द्विवेदी, महिला कांग्रेस जिला महामंत्री भुनेश्वरी महंत, पाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, संजय आजाद, प्रदीप राठौर, छत बाई चौहान, जमुना राठौर, नंदकुमार पटेल सहित ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment