ग्राम धानापाली में विकास पर खुली चौपाल, श्रमिकों और ग्रामीणों से सीधा संवाद – भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव

TEKRAM KOSLE

March 13, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बसना क्षेत्र के ग्राम धानापाली में आज विकास और रोजगार को लेकर खुली चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव श्रमिक भाइयों-बहनों और ग्रामीणजनों के बीच पहुंचे तथा उनसे सीधे संवाद कर गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
यह जनसंवाद कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, सांसद रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन तथा बसना विधायक जननायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रेरक सहयोग और जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के संगठनात्मक दिशा-निर्देशन में आगे बढ़ाया जा रहा है।
चौपाल में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत श्रमिकों को 125 दिन के गारंटीकृत रोजगार की जानकारी दी गई। इस दौरान श्रमिकों और ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा गांव में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि सड़क निर्माण, तालाबों का संरक्षण, जल संवर्धन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना गांव की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सशक्त गांव ही विकसित भारत की असली नींव हैं और सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों के साथ संवाद के जरिए विश्वास को और मजबूत किया गया तथा गांव के विकास के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही गई।
इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता रामनरेश सिंह बघेल, पंचायत सचिव जय पटेल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment