पाली तानाखार में 13 मार्च को कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती पर होगी चर्चा

TEKRAM KOSLE

March 12, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कोरबा  जिले के पाली तानाखार क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026, शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय मंडल एवं सेक्टर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक गोठान प्रांगण केराझरिया (पाली) में दोपहर 11 बजे से शुरू होगी।
बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी एस जरिता लैतफलांग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशांत मिश्रा तथा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष मनोज चौहान भी मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
बैठक में क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल एवं सेक्टर कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
विष्णु कुमार यादव, जिला ब्यूरो चीफ के अनुसार, इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment