होली पर विवाद: ग्राम गैतरा में दो पक्षों में मारपीट, 13 आरोपी गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 5, 2026

गिधपुरी, 05 मार्च। होली पर्व के दौरान ग्राम गैतरा में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम गैतरा में होली मनाने के दौरान गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्षों में मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही थाना गिधपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित करते हुए गांव में शांति व्यवस्था स्थापित की।

मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना गिधपुरी में कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना गिधपुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में पूछताछ और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मारपीट में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि होली के दिन कहासुनी होने के बाद उन्होंने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और लकड़ी से हमला कर मारपीट की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को 5 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु प्रसाद फेकर (45), समीर फेकर (18), देव कुमार फेंकर (40), संतोष फेकर (42), प्रीतम फेंकर (22), रवि फेंकर (24), रविंद्र फेकर (18), किशन मनहरे (25), किशोर मनहरे (34), विकास साण्डे (19), अजय साण्डे (20), आदित्य साण्डे (21) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment