थाना लवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.059 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्त

TEKRAM KOSLE

March 1, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

लवन, 01 मार्च 2026। पुलिस थाना लवन क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी एवं बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.059 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी और एक मोबाइल जब्त किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित बाजार कीमत ₹20,000 बताई जा रही है।

खम्हरिया रोड नहर पार में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक स्कूटी के माध्यम से गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर थाना लवन पुलिस टीम ने खम्हरिया रोड नहर पार, लवन में घेराबंदी की। इस दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी पहचान रोशन मानिकपुरी (उम्र 22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05, लवन थाना लवन के रूप में हुई।
कपड़े के थैले में मिला पैकेटबंद गांजा
तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक कपड़े के थैले में पैकेटबंद अवैध गांजा मिला। पुलिस द्वारा विधिवत तौल कराने पर गांजा का कुल वजन 1.059 किलोग्राम पाया गया। जब्त गांजा की बाजार कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है।
स्कूटी और मोबाइल भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG22 AE 6375 और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
प्रकरण में थाना लवन में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।
जब्ती विवरण
1.059 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹20,000)
स्कूटी क्रमांक CG22 AE 6375
एक मोबाइल फोन
लवन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment