*पर्स से गायब सोने के टॉप्स का खुलासा: सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹19,040 के जेवर शत-प्रतिशत बरामद

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 1, 2026

बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सोने के टॉप्स चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹19,040 मूल्य के दो नग सोने के टॉप्स बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया कालिंद्री चेलक, निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार, ने 28 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे उन्होंने नहाने से पहले अपने सोने के टॉप्स पर्स में रखे थे। शाम लगभग 6 बजे जब उन्होंने टॉप्स पहनने के लिए पर्स देखा, तो वह गायब मिले। अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की आशंका पर मामला दर्ज किया गया।

अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 331(3) एवं 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान प्रार्थिया के घर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर संगीता चेलक उर्फ मुंडी (37 वर्ष), निवासी ग्राम अमेरा, थाना पलारी, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए दोनों सोने के टॉप्स बरामद कर लिए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई के साथ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment