सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सम्मानित

MOTI LAL

February 26, 2026

बलौदाबाजार। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने श्री गुरुजी सेवा समिति द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं कौशल विकास अंतर्गत प्रश्नमंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री त्रिलोचन साहू जी ने विजयी विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य त्रिलोचन साहू ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक, वैचारिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment