महासमुंद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने जनसेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि “जनादेश का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और विकास का संकल्प ही हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने अपने कार्यकाल का एक वर्ष जनसेवा को समर्पित बताते हुए क्षेत्रवासियों के सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि जनता के अटूट विश्वास और मार्गदर्शन से जिला पंचायत क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी गई है और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने देवतुल्य जनता जनार्दन को शत-शत नमन करते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें बधाई दी और आगामी वर्षों में और अधिक सक्रिय जनसेवा की अपेक्षा व्यक्त की।
