संकुल केंद्र जमदरहा में टीएलएम मेला, पठन-सहायक सामग्रियों की आकर्षक प्रदर्शनी

TEJASWI NATH SONI

February 18, 2026

लोकनाथ खुंटे – रायपुर संभाग ब्यूरो

बसना। बसना विकासखंड के संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत समग्र शिक्षा के तहत सोमवार को संकुल स्तरीय टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले में शिक्षकों द्वारा विविध प्रकार की पठन-सहायक सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। शिक्षकों ने बताया कि कक्षा अध्यापन के दौरान टीएलएम का प्रभावी उपयोग बच्चों की समझ बढ़ाने, जटिल विषयों को सरल बनाने तथा विद्यार्थियों की रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है।

कार्यक्रम में संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे सहित शिक्षक गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, मनोज नायक, टेमन साहू, डोलामणि पटेल, जितेंद्र नायक, शिमला चौहान, विजय चतुर्वेदी, प्रदीप साव, बुधेश्वर साहू, गफ्फार खान, बसंत साहू एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट आयोजन के लिए डीएमसी रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, समन्वयक आरिफ बेग, रोहित पटेल, गजेंद्र नायक, त्रिकांत बाग, वारिश कुमार, सुरेश नंद, संतराम बंजारा, अमृत लाल चौहान, अमित भोई, नंदकुमार चौहान सहित अन्य समन्वयकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम ने शिक्षकों के नवाचार और शिक्षण गुणवत्ता सुधार की दिशा में सामूहिक प्रयासों को एक नई ऊर्जा प्रदान की।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment