पिथौरा के राघव सिंघल ने जेईई मेन में 99.4% अंक लाकर बढ़ाया नगर का मान

TEJASWI NATH SONI

February 18, 2026

लोकनाथ खुंटे – रायपुर संभाग ब्यूरो

पिथौरा। पिथौरा नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विशाल सिंघल के सुपुत्र राघव सिंघल ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा Joint Entrance Examination (JEE) Main में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है।

राघव, जो डॉ. विशाल सिंघल एवं श्रीमती खुशबू सिंघल के होनहार पुत्र हैं, ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ प्राप्त की है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

बचपन से ही मेधावी रहे राघव ने इससे पूर्व Central Board of Secondary Education (CBSE) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रमाण दिया था।

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में राघव ने बताया कि वे देश के प्रतिष्ठित Indian Institutes of Technology (IIT) में बी.टेक की पढ़ाई करना चाहते हैं और आगे चलकर तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना उनका लक्ष्य है।

राघव की इस उपलब्धि पर पिता डॉ. विशाल सिंघल, दादा डॉ. महावीर अग्रवाल सहित पूरे परिवार को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनकी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि समूचा पिथौरा नगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment