आईटीआई सकरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

TEJASWI NATH SONI

February 18, 2026

बलौदाबाजार, 18 फरवरी 2026। कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना अंतर्गत आईटीआई सकरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं इंफोग्राफिक्स के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं एवं कानूनों जैसे—बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री मंजू तिवारी एवं जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न ने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में कॉलेज एवं आईटीआई के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment