आबकारी की टीम ने 1 लाख 70 हजार रुपये का अवैध शराब व लाहन किया जब्त

TEJASWI NATH SONI

February 17, 2026

बलौदाबाजार, 17 फरवरी 2026। आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की अवैध महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत्त कसडोल अंतर्गत ग्राम घटमड़वा डेरा थाना गिधौरी में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण की सूचना पर आबकारी टीम ने दबिश दी। मौके पर तलाशी के दौरान 30 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक बोरियों में भरे 85 नग कुल 2550 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 5 लीटर क्षमता वाली 3 जरीकेन, 10 लीटर क्षमता वाली 2 जरीकेन और 20 लीटर क्षमता वाली 1 जरीकेन में भरे कुल 55 बल्क लीटर महुआ शराब नाला किनारे लावारिस हालत में बरामद किए गए। महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।

जब्त महुआ शराब का बाजार मूल्य लगभग 11,000 रुपये तथा महुआ लाहन का मूल्य 1,53,000 रुपये आंका गया है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को वृत्त कसडोल अंतर्गत ग्राम अर्जुनी (ब) में भी कार्रवाई करते हुए आरोपी घासीराम पिता ननकुनिया (उम्र 37 वर्ष) निवासी अर्जुनी (ब) थाना कसडोल के कब्जे से 30 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 6,000 रुपये आंका गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम तथा नगर सैनिक कमल वर्मा एवं राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment