विकसित भारत के संकल्प संग गांव-गांव पहुंच रहे नरेन्द्र यादव

TEJASWI NATH SONI

February 17, 2026

कुंजराम यादव, बसना रिपोर्टर

श्रमिकों से सीधा संवाद, 125 दिन रोजगार की गारंटी पर हुई विस्तृत चर्चा

बसना। विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर श्रमिकों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में वे ग्राम गौरटेक पहुंचे, जहां उन्होंने श्रमिक भाइयों-बहनों के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए “विकसित भारत रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण (VB G RAM G)” की विस्तार से जानकारी दी।

यह जनसंवाद अभियान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जननायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के मार्गदर्शन में निरंतर जारी है।

संवाद के दौरान नरेन्द्र यादव ने बताया कि अब मजदूरों को वर्ष में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे श्रमिकों को आजीविका के लिए अन्य स्थानों पर पलायन नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही गांव में सम्मानजनक कार्य मिलेगा।

उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत गांवों में सड़क, नाली, तालाब निर्माण, जल संरक्षण एवं स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे विकास कार्य किए जाएंगे। यह मिशन केवल मजदूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नरेन्द्र यादव ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि गांव का प्रत्येक श्रमिक अपने क्षेत्र में सम्मानपूर्वक रोजगार पाए। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव मजबूत होंगे।”

कोदोपाली सहित आसपास के ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे श्रमिक वर्ग के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री दीपक शर्मा, सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहर साय ओगरे, सोसायटी अध्यक्ष खिरसागर साव, अरुण साहू, नरेश चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment