समाधान सेल की सूचना पर दो शराब कोचिये गिरफ्तार, 74 पाव शराब जब्त

TEJASWI NATH SONI

February 17, 2026

कसडोल। थाना कसडोल पुलिस ने “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹7,400 मूल्य की 74 पाव देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संचालित “समाधान सेल” के माध्यम से लगातार आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16 फरवरी 2026 को प्राप्त सूचना पर थाना कसडोल पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की।

पहली कार्रवाई बाजार चौक वार्ड नंबर 14 कसडोल में की गई, जहां विकास जायसवाल (23 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई ग्राम दर्रा में की गई, जहां पंचराम सोनवानी (65 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, सट्टा, जुआ या शराब बिक्री की सूचना “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment