मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ झेरिया यादव समाज का महासम्मेलन

SARJU PRASAD SAHU

February 16, 2026

जशपुर। 14 फरवरी 2026 जिला जशपुर के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम खारीझरिया में झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) का जिला स्तरीय महासम्मेलन एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने की।

 

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मानसाय यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव, रायगढ़ जिला अध्यक्ष पंचराम यादव, जिला महामंत्री राकेश यादव, कुरूद अध्यक्ष भगवती यादव, रायगढ़ तहसील अध्यक्ष द्रुपद यादव, लैलूंगा तहसील अध्यक्ष सीताराम यादव सहित जशपुर जिला महासमिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, माताएं-बहनें और युवा उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज के उत्थान और समग्र विकास में शिक्षा की केंद्रीय भूमिका होती है। उन्होंने यादव समाज से शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने और नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

रायगढ़ जिला अध्यक्ष पंचराम यादव ने समाज में नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा और अनुशासन ही प्रगति का आधार हैं। उन्होंने संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता और आर्थिक-सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।

प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव ने सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का गजमाला से भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संगठित प्रयासों के माध्यम से विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए जशपुर जिला इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment