डभरा फाइलेरिया मुक्त बरतुंगा का लिया गया संकल्प, स्कूलों में बच्चों को पिलाई गई दवा

SARJU PRASAD SAHU

February 10, 2026

डभरा। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आदर्श ग्राम पंचायत बरतुंगा में फाइलेरिया मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया गया। इस क्रम में बरतुंगा की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बच्चों को फाइलेरिया की दवा पिलाई गई।

 

 

 

इस अवसर पर बिहान परियोजना की जेंडर बीआरपी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिता घृतलहरे के साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्कूली बच्चों को दवा पिलाई और फाइलेरिया मुक्त बरतुंगा बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के समस्त नागरिकों से विनम्र अपील की गई कि जब भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या मितानिन दीदी फाइलेरिया की दवा पिलाने आएं, तो उनके सामने ही दवा का सेवन अवश्य करें।

कार्यक्रम में बताया गया कि फाइलेरिया बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है और इसका प्रभाव गांव में अधिक देखा गया है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी लोगों का दवा सेवन करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी इस रोग से प्रभावित न हो।

इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता रूकमणी ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री साहू, राधिका साहू, मितानिन अंबिका बाई चौहान, पुनीमती साहू, लता चौहान, समारिन लहरे, शिक्षक छत्तर कुंवर, खेश मैडम, चन्द्रशेखर खुंटे, बिहान परियोजना की सक्रिय महिला पूजा खुंटे तथा सामाजिक कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment