कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब बिक्री करते 1 आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव अंग्रेजी शराब जप्त

SARJU PRASAD SAHU

February 9, 2026

कसडोल | 9 फरवरी 2026 पुलिस थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर कसडोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को “समाधान सेल” हेल्पलाइन पर अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कसडोल की पुलिस टीम ने बलार रोड कसडोल में घेराबंदी कर आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹3840 मूल्य की 32 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेत्तर दास मानिकपुरी (उम्र 58 वर्ष), निवासी बलार रोड कसडोल, थाना कसडोल के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदान करें। आमजन की सहभागिता से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है और लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment