समाधान सेल की सूचना पर पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम कुकदा में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार*

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 9, 2026


पलारी | 09 फरवरी 2026
जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार प्रभावी साबित हो रही है। समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कुकदा में जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात्रि समाधान सेल हेल्पलाइन पर ग्राम कुकदा में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की पुष्टि के बाद थाना पलारी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी जुआ खेलते पाए गए। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹1520 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ ढीढी उम्र 45 वर्ष, सोनू बंजारे उम्र 28 वर्ष एवं डिगेश्वर बंजारे उम्र 32 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम कुकदा थाना पलारी शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से साझा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। समाधान सेल के माध्यम से अपराधियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment