छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के मार्गदर्शन में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” के बलिदान दिवस पर “मनरेगा बचाव संग्राम” / एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन / सांकेतिक चक्का जाम कार्यक्रम का आयोजन , शहीद वीर नारायण सिंह जी की पावन भूमि सोना खान में विधान सभा स्तर में किया गया है।
इस कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को एवं शहीद वीरनारायण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर, परम पूज्य बाबा घासीदास को नमन करते हुए, रघुपति राघव राजा राम, भजन के साथ, अपार जन समर्थन और सैकड़ों माता बहन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे जी के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, भीसम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसिवा, लकेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, राज महत पी के धृतलहरे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोती साहू, इतवारी साहू मंडल अध्यक्ष सोनाखान, धरम सिंह रात्रे मंडल अध्यक्ष बार नवापारा, गजेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष गिरौदपुरी, चंद्रशेखर नायक मंडल अध्यक्ष थरगांव, रविशंकर बंजारे मंडल अध्यक्ष टुंडरा, श्रीमती फुलेश्वरी सूरज साहू सरपंच वीर नारायण पुर, श्रीमती ओमेश्वरी वीरेंद्र साहू सरपंच सोनपुर, श्रीमती मिथलेश चेतन डडसेना बया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश्वरी साहू बिलाइगढ़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला साहू सरसिवा, बबलू खान, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, धनीराम नाग, सुखलाल केवट, जितेंद्र पटेल, गनपत पटेल, संतु राम बरिहा, कृष्णचंद पटेल, दीपक बंदे, नंदकुमार डडसेना, मोहित चौधरी, डीगेश यादव, मनोज पटेल, जिब्रधन पटेल, आसिफ खान, रामकुमार नायक, राजेश, देवकुमार साहू, रामसिंह ठाकुर, भास्कर चौधरी, रामायण पैंकरा, संपत ठाकुर, रामू यादव, धनेंद्र नेताम, सतीश साहू, घनश्याम बारले, कंचन पटेल, महावीर गोंड, जवाहर पटेल, भगवत पुरेना, खुशी लाल भारद्वाज, गोपी साहू, अनिल यादव, सुशील साहू, अलखराम, लोरिक यादव, महेश राम, देवलाल, बरत राम फगुआ राम, रामा, फट्टे लाल, तुषार केवट, धीर सिंह नेताम, मोहन पैकरा, युवा नेता प्रीयांसु जांगड़े सरसिवा, गेंद लाल साहू, दुबे यादव, सतराम साहू, कमलेश जायसवाल, रमेश सोनी, लोकेश साहू, ईश्वरी साहू, हीरा बाई साहू, शिवकुमारी साहू, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन, माता बहन, जन प्रतिनिधि, शामिल होकर मनरेगा बचाव पदयात्रा, एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन, चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाए।
पद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के पश्चात विधायक कविता प्राण लहरे जी ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़, मनरेगा बचाव संग्राम के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केबिनेट मंत्री, खरसिया विधायक उमेश नंद कुमार पटेल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, बिलाईगढ़ प्रभारी संदीप अग्रवाल, शैलेन्द्र बंजारे, गायत्री केवट, पदमेश्वरी साहू, प्रेमलता बंजारे आदि प्रमुख जनों के साथ संत शिरोमणि बाबा घासीदास जी के चरणों मे, गिरौदपुरी पावन धाम में माथा टेका और आगे चलकर कसडोल विधायक संदीप साहू जी द्वारा आयोजित कार्यकम, मंडल/ ब्लॉक अध्यक्ष पद भार ग्रहण कार्यक्रम कसडोल में शामिल हुए।