धमतरी में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, वरिष्ठ पत्रकार लोचन चौहान ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड’ से सम्मानित

TEJASWI NATH SONI

January 20, 2026

भारतीय दलित साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आयोजित प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को धमतरी स्थित गोंडवाना भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए विद्वानों, साहित्यकारों, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ सृजन पत्रिका के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार लोचन चौहान को पत्रकारिता तथा राष्ट्रीय सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “डॉ. भीमराव अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात लोचन चौहान ने भारतीय दलित साहित्य अकादमी एवं कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती एवं प्रतिबद्धता के साथ उठाने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक समानता, तथा साहित्य और पत्रकारिता की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। विचार-विमर्श ने समारोह को प्रेरणादायी एवं विचारोत्तेजक बना दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में वैचारिक जागरूकता, सामाजिक न्याय और रचनात्मक संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment