बेमेतरा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: आरोपी लखन लाल सोनवानी गिरफ्तार
विरेन्द्र सेन
बेमेतरा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा की टीम ने आबकारी एक्ट के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रांका स्थित एनएच 30 ढाबा रेस्टोरेंट के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी लखन लाल सोनवानी (40 वर्ष), निवासी हल्दी (जिला बालोद), हाल मुकाम ग्राम रांका को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं:
- अवैध शराब: 30 पौवा देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 5,400 ml)।
- बाजार मूल्य: जब्त शराब की कीमत लगभग 3,600/- रुपये आंकी गई है।
- नगद राशि: शराब बिक्री के 520/- रुपये नगद बरामद किए गए।
- कुल जप्ती: कुल 4,120/- रुपये का मशरुका जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में विधिवत वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।