*कैम्पा मद के तालाब निर्माण में घोटाले का आरोप, सभापति सावित्री अजय कंवर ने की उच्चस्तरीय शिकायत*
बिरेन्द्र कुमार सेन MASB न्यूज बया
वन परिक्षेत्र कोरबा अंतर्गत कैम्पा मद से निर्मित तालाब निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। जिला पंचायत कोरबा की वन समिति की सभापति श्रीमती सावित्री अजय कंवर ने वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं कलेक्टर कोरबा को पुनः शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
*जांच प्रक्रिया पर सवाल* सभापति ने बताया कि 23 जून 2025 को शिकायत के बावजूद, जिस अधिकारी पर आरोप है, उसी को जांच अधिकारी बनाए जाने से जांच की विश्वसनीयता संदेह में है।
*23 लाख खर्च, जमीन पर 5–6 लाख का काम ?* ग्राम नकटीखार में 2024–25 में 23.55 लाख रुपये का तालाब दर्शाया गया, जबकि वास्तविक कार्य 5–6 लाख का बताया जा रहा है।
*पुराने नाले में निर्माण का आरोप* पुराने नाले को तालाब दिखाकर राशि गबन का आरोप है।
*निष्पक्ष जांच की मांग* आरोपी को जांच से अलग कर समय-सीमा तय करने की मांग की गई है।
*जनहित का मामला* कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।