बलौदाबाजार–भाटापारा, 07 जनवरी 2026/
नववर्ष के अवसर पर जिला बलौदाबाजार–भाटापारा पुलिस विभाग में पदोन्नति की सौगात मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए विजय केसरिया, सुरेंद्र सिंह एवं जगदेव साहू को कंधे पर दो स्टार लगाकर विधिवत पदोन्नति प्रदान की गई तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के बल पर पुलिस विभाग की गरिमा को और मजबूत करेंगे तथा आमजन की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
वर्तमान पदस्थापना के अनुसार
उप निरीक्षक विजय केसरिया – थाना सिटी कोतवाली
उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह – थाना लवन
उप निरीक्षक जगदेव साहू – थाना हथबंद
में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पदोन्नति कार्यक्रम में अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री अभिषेक सिंह, बड़े बाबू शैलेंद्र प्रजापति, स्टेनो मनीष चौबे, स्थापना शाखा प्रभारी अश्वनी विशाल सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा रहा।
पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।