कसडोल। नववर्ष एवं छेरछेरा पर्व के शुभ अवसर पर झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र (पंजीयन क्रमांक 5066), जिला बलौदा बाजार, तहसील टुण्ड्रा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गिरौदपुरी चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी जगदीश सोनवानी सहित पुलिस जवानों को गुलदस्ता एवं मिठाई भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर समाज की ओर से अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव, विशेष सलाहकार भुजऊ राम यादव, महामंत्री रामदयाल यादव, प्रबंध कारणी सदस्य महेत्तर यादव, ग्राम प्रभारी रमेश यादव सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं परिक्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज पदाधिकारियों ने चौकी प्रभारी जगदीश सोनवानी से समाज में कानून संबंधी जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध किया कि आगामी समय में आयोजित होने वाले सार्वजनिक बैठक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून, सुरक्षा एवं नागरिक अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाए, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ सके।
चौकी प्रभारी एवं पुलिस जवानों ने समाज के इस सम्मान एवं सहयोगात्मक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सहभागिता का भरोसा दिलाया।