सरपंच की सक्रियता से ग्राम सोनपुर के स्ट्रीट लाइट की समस्या और जल संकट भी हुआ दुर।

MOTI LAL

March 23, 2025

कसडोल । जिला बलौदा बाजार अंतर्गत जनपद पंचायत कसडोल के वनाँचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनपुर कि नवनिर्वाचित सरपंच ओमेश्वरी साहू शपथ ग्रहण के बाद से ही अपने गाँव के चहुँमुखी विकास में अपना शत् प्रतिशत योगदान दे रही है। सोनपुर ग्राम पंचायत कि जनता ने जिस तरह ऐतिहासिक मतों से उन्हें विजयी बनाया है,उसी के अनुरूप वह दिन रात विकास कार्य हेतु प्रतिबद्ध है। विकास की ओर अग्रसर हो रही है, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद गाँव के गली का अँधेरा दुर करने हर चौक चौराहों में लगे बिजली खम्भें पर स्ट्रीट लाईट लगाई गई है। गाँव में जल संकट से जूझ रहें ग्रामीण मोहल्ले में बोर खनन कर जल कि समस्याओं से भी ग्रामीणों को राहत मिली है। इस तरह उनके द्वारा लगातार मुलभुत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम विकास में सतत् प्रयास किया जा रहा है।बता दे कि ओमेश्वरी साहू बीते कई वर्षों से समाजिक हित समाज सेविका क़े रूप में कार्य करती आ रही है। सरपंच ओमेश्वरी साहू का कहना है कि उन्हें उनके ससुराल वालों से सदैव समर्थन एवं मार्गदर्शन मिलते आया है,उनके ससुर माधव लाल साहू समाजसेवी थे, क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी, पूर्व में सोनपुर के  सरपंच भी रह चुके है एवं उनके पति वीरेन्द साहू परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला के  अध्यक्ष के  रूप में समाज सेवा से जुड़े हुए है I इस तरह से उनका पूरा परिवार समाजसेवी के रूप में सेवाएं देते रहें है। उन्होंने masbnews.in से बातचीत में कहा कि ग्राम हित में सदैव आगे रहूंगी व विकास के प्रत्येक पैमाने मुलभूत आवश्यकताओ जैसे सड़क, पुल, पुलिया, तालाब , जल आपूर्ति , स्वास्थ सेवा , भवन निर्माण करने हर संभव प्रयास करती रहूंगी।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “सरपंच की सक्रियता से ग्राम सोनपुर के स्ट्रीट लाइट की समस्या और जल संकट भी हुआ दुर।”

Leave a Comment