कटगी | बलौदाबाजार-भाटापारा झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र (पंजीयन क्रमांक 5066), जिला बलौदाबाजार, तहसील टुण्ड्रा की क्षेत्रीय बैठक दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे ग्राम कोटियाडीह स्थित यादव भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में खाताबही में अनियमितता, कोषाध्यक्ष द्वारा मनमानी, अध्यक्ष को बिना सूचना दिए बैठकें आयोजित करने, अमानत राशि लेने, वैवाहिक सामग्री लाने तथा छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज से संबद्धता के दौरान अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोपों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत यादव वंश के ईष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा में संरक्षक श्री धनसाय यादव, सह-संरक्षक नरसिंह यादव, जिला सचिव खोलबहरा यादव, बलौदा परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव, सचिव शिव प्रसाद यादव, सह-सचिव भरथरी यादव, विशेष सलाहकार भुजऊ राम यादव, महामंत्री शंभु यादव, रामदयाल यादव, ऑडिटर ईश्वर यादव, प्यारे यादव, हीराचंद यादव, राकेश यादव, रामस्वरूप यादव, चंद्रकुमार यादव सहित अनेक पदाधिकारी व समाजजन शामिल हुए।
पूजा के पश्चात सभापति श्री फिरतु यादव एवं उपसभापति श्री सालिक राम यादव की नियुक्ति की गई। इसके बाद अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कोषाध्यक्ष द्वारा चुनाव आचार संहिता के दौरान राशि वितरण, आय-व्यय में गलत जानकारी, बिना जानकारी राशि खर्च करने सहित अन्य अनियमितताओं को विस्तार से समाज के समक्ष रखा।
कोषाध्यक्ष महाबीर यादव को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन उन्होंने संतोषजनक उत्तर देने के बजाय विवाद की स्थिति उत्पन्न कर बैठक छोड़ दी। उनके साथ कुछ अन्य पदाधिकारी भी बिना निर्णय दिए बैठक स्थल से चले गए, जिसे उपस्थित समाज ने घोर निंदनीय बताया।
सभी परिस्थितियों पर विचार करते हुए उपस्थित समाज व पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि
कोषाध्यक्ष महाबीर यादव को पद से बर्खास्त किया जाए
विशेष सलाहकार खोलबहरा यादव, संरक्षक धनसाय यादव, सह-संरक्षक नरसिंह यादव, विधि मंत्री रामस्वरूप यादव सहित सहयोगी पदाधिकारियों को भी पद से हटाया जाए
संबंधित पदाधिकारियों पर भविष्य में बलौदा परिक्षेत्र में चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए
कोषाध्यक्ष चुनाव से पूर्व समाज में जारी की गई राशि की वसूली अध्यक्ष के माध्यम से की जाएगी
बैठक में अमोदी, मड़वा, डेराडीह, नावापार, हसुवा, बलौदा, बरपाली, मोहतरा, तुरकिनडीह, सुकली, कौवाताल, भोपीडीह, पहंदा, गिरौदपुरी, महकोनी, बरेली, मटिया, गिंदोला, रामपुर, सेमरा, खपरीडीह, टुण्ड्रा, कुम्हारी, मानाकोनी, गिधौरी, दर्री, लिमतरी, नवरंगपुर सहित अनेक ग्रामों से सैकड़ों यादव बंधु उपस्थित रहे।
यह जानकारी बलौदा परिक्षेत्र के महामंत्री शंभु यादव द्वारा दी गई।